Add To collaction

लेखनी कहानी -02-Oct-2022 भारत के दो लाल महान

भारत के दो लाल महान 

बढ़ा देश का जिनसे मान 

2 अक्टूबर का दिन प्यारा 
याद करे उनको जग सारा 

दोनों थे जन जन जननायक 
भारत भूमि के महानायक 

सत्य अहिंसा के थे पुजारी 
"गांधी" कहती दुनिया सारी 

सर्वधर्म समभाव वो रखते 
ईश्वर अल्लाह एक हैं कहते 

चरखे को हथियार बनाया 
खादी को घर घर पहुंचाया 

आजादी की अलख जगाई 
जन जन फिर बन गया सिपाही 

रामराज्य की बात वो करते 
जोश उमंगें दिल में भरते 

दूजे लाल ने किया कमाल 
पाकिस्तान हुआ बेहाल 

लाल बहादुर नाम था उनका 
दुनिया में बजता था डंका 

जय जवान संग जय किसान 
घर घर उपजाओ खाद्यान्न  

"भूखे रह उपवास करेंगे 
अमरीका से नहीं डरेंगे "

पाकिस्तान को सबक सिखाया 
अमरीका को पाठ पढाया 

दुनिया को ताकत दिखला दी 
भारत की फिर धाक जमा दी 

आओ उन्हें करें हम याद 
बोलो दोनों जिन्दाबाद 

महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 

श्री हरि 
2.10.22 

   14
7 Comments

Gunjan Kamal

05-Oct-2022 07:03 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

नंदिता राय

03-Oct-2022 09:40 PM

बेहतरीन

Reply

Palak chopra

03-Oct-2022 02:38 PM

Bahut khoob 🙏🌺

Reply